
प्रगतिशील प्रेस क्लब
प्रगतिशील प्रेस क्लब का गठन 17 दिसंबर 2017 को वरिष्ठ पत्रकार कामता प्रसाद गुप्ता, नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं गुरुदेव तुफैल ताहा के संरक्षण में किया गया।
कस्बे के एक पैलेस में डेढ़ दर्जन से अधिक पत्रकारों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से काजी अजमत को संगठन अध्यक्ष चुना गया व संगठन अध्यक्ष काजी अजमत के प्रस्ताव पर संस्था का नाम “प्रगतिशील प्रेस क्लब” रखा गया।
वरिष्ठ पत्रकार कामता प्रसाद गुप्ता एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया तथा इसी बैठक में प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठन के पश्चात से ही प्रगतिशील प्रेस क्लब पत्रकारिता के मूल्यों, जनहित और सामाजिक सरोकारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहा है।
क्लब का उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं, जनहित के मुद्दों एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को प्रमुखता से सामने लाना तथा संबंधित अधिकारियों एवं सक्षम संस्थाओं तक उनकी प्रभावी आवाज पहुंचाना है।
प्रेस क्लब द्वारा समय-समय पर जनहित के मुद्दों को कलम के माध्यम से प्रमुखता से उठाने, प्रशासन एवं आमजन के बीच संवाद स्थापित करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाते रहे हैं।
गठन के बाद से संस्था निरन्तर निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनोन्मुख पत्रकारिता के माध्यम से समाज के हित में अपनी भूमिका का निरंतर निर्वहन कर रही है।
