हमीरपुर। आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा विधिक जागरूकता शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक पात्र लोगों तक विधिक सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सुविधाओं का लाभ पहुंचाना रहा।जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल ने की। इस दौरान शिविर की तैयारियों, विभागीय सहभागिता तथा आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।सचिव ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक विधिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करते हुए शिविर को सफल एवं जनोपयोगी बनाएं।बैठक में नगर पालिका, वन विभाग, शिक्षा विभाग, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मेगा विधिक जागरूकता शिविर को लेकर विभागीय समन्वय बैठक




Join the conversation