बारिश के मद्देनजर 26 सितंबर को सभी विद्यालय बंद

PASS IT ON Share this story

हमीरपुर। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 25 से 27 सितंबर तक वर्षा एवं गरज-चमक की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने तथा नदी, नाले, तालाब, पोखर और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने को कहा है।छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, विद्युत खंभों तथा तारों के आसपास न जाने की सलाह दी। उन्होंने टूटे या झुके विद्युत तारों से दूरी बनाए रखने को कहा है।उन्होंने अधिकारियों को जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने तथा जलभराव एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए। राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग को समन्वय से कार्य करने को कहा गया है।जिलाधिकारी ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और मौसम संबंधी जानकारी के लिए अधिकृत सरकारी माध्यमों पर भरोसा करने की अपील की।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *