जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया त्रैमासिक निरीक्षण
हमीरपुर, 29 सितंबर। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने जिलाधिकारी अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के साथ जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों की संख्या एवं उपलब्ध उपकरणों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बंदियों की संख्या, स्वास्थ्य सुविधाओं, रहने की व्यवस्था तथा उनकी शिकायतों की जानकारी ली गई। जनपद न्यायाधीश ने चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं, साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा का भी परीक्षण किया। कारागार के प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा बंदियों के अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्थाएं भी देखी गईं।इसके अलावा बंदियों के लिए संचालित शिक्षा, कौशल विकास एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कारागार में समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा बंदियों के साथ न्यायपूर्ण एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




Join the conversation