सजग बालिका, सुरक्षित भविष्य: पोक्सो अधिनियम के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

PASS IT ON Share this story

सजग बालिका, सुरक्षित भविष्य: पोक्सो अधिनियम के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार राय के दिशा-निर्देशन तथा सचिव वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित पोक्सो जागरूकता कार्यक्रम के चौथे दिन सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन कीर्ति मिश्रा ने छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, लैंगिक अपराधों से बचाव तथा उनके विधिक अधिकारों के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय अथवा असहज घटना की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित प्राधिकारी को इसकी सूचना दें।उन्होंने बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए छात्राओं से संदिग्ध परिस्थितियों को नजरअंदाज न करने का आह्वान किया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सहायता एवं शिकायत के माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान प्रधानाचार्या स्नेहा सचान ने बुके भेंट कर सिविल जज का सम्मान किया। कार्यक्रम में पीएलवी पवन तिवारी, हुमैरा खातून, महिला कल्याण विभाग की शशि तिवारी, आकिफ अहमद, एएचटीयू थाना अध्यक्ष राकेश यादव, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव सहित शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *