गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपद में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेश

PASS IT ON Share this story

गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपद में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेश

हमीरपुर। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जनपद में राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता, सेवा और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान व वंदे मातरम् का गायन हुआ।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया, जबकि शास्त्री जी ने सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी। उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को शासकीय दायित्वों में आत्मसात करने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत 2.13 लाख से अधिक किसानों को 717.13 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जा चुकी है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 40 हजार से अधिक पक्के आवास बनाए गए हैं।कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी जी के वर्ष 1929 के राठ आगमन की स्मृति में 29 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। जिलेभर में प्रभातफेरी, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, खेलकूद, रक्तदान, सर्वधर्म प्रार्थना तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद को स्वच्छ, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *