निजामी स्पोर्ट्स ने अहद क्रिकेट एकेडमी को 24 रन से हराया

PASS IT ON Share this story

गेंदबाजी में तीन विकेट झटकने वाले जयदीप को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

(एजाज अहमद उर्फ समीर)

मौदहा हमीरपुर।रहमानिया स्पोर्ट्स ग्राउंड में शुक्रवार को निजामी स्पोर्ट्स मौदहा और अहद क्रिकेट एकेडमी मौदहा के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें निजामी स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहद क्रिकेट एकेडमी को 24 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।मैच में निजामी स्पोर्ट्स के कप्तान चेयरमैन रजा मुहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहद क्रिकेट एकेडमी की टीम निजामी स्पोर्ट्स की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 75 रन पर सिमट गई। निजामी स्पोर्ट्स की ओर से जयदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। मैच के मुख्य अतिथि शाद सिद्दीकी ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निजामी स्पोर्ट्स के खिलाड़ी जयदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों टीमों के खेल और खेल भावना की सराहना की। अहद क्रिकेट एकेडमी के कप्तान मुसहब रहमान ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं, निजामी स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष एवं टीम के उपकप्तान बीतू बादशाह ने अतिथियों और सभी खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ खेल भावना का परिचय दिया।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *