मौदहा में समाधान दिवस और जन चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

PASS IT ON Share this story

मौदहा में समाधान दिवस और जन चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

मौदहा, हमीरपुर। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पति द्वारा दूसरी शादी कर खर्च बंद किए जाने से परेशान एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रोक लिया। कस्बा निवासी बदरुन्निसा ने आरोप लगाया कि पति समीर ने दूसरी शादी के बाद उसका खर्च देना बंद कर दिया है, जिससे उसके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।इसी दिन जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में ग्राम चकदहा एवं मकरांव में जन चौपाल आयोजित हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर मौदहा-चकदहा बसवारी मार्ग को सात दिनों में गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति नियमित करने तथा चार खराब हैंडपंप दो दिनों में ठीक कराने को कहा गया।राशन वितरण में कम तौल की शिकायत पर बांट-माप विभाग को जांच के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को भोजन न मिलने और पुष्टाहार में कीड़े मिलने की शिकायतों पर जांच व कार्रवाई के आदेश दिए गए। चकदहा के तालाब से अतिक्रमण हटाने, जल निकासी की व्यवस्था करने तथा बारिश से क्षतिग्रस्त 14 मकानों के लाभार्थियों को राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *