मौदहा हमीरपुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत भैंसता में वीबी जी राम जी के तहत कराए गए जल रोक बांध सहित अन्य कार्यों को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। पोर्टल पर दर्ज NMMS हाजिरी और मौके पर कार्यों की स्थिति में कथित अंतर को लेकर जांच की मांग उठ रही है। बताया गया है कि कारा के खेत से विनोद के खेत तक जल रोक बांध तथा जगमोहन के खेत से करहिया डांडे तक बंधा निर्माण कार्य प्रस्तावित था। आरोप है कि इन कार्यों में 123 मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने के बावजूद मौके पर कराए गए कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं है। बारिश के दौरान दर्ज हाजिरी और कार्यों की डिमांड की भी जांच कराने की मांग की जा रही है। मामले में जेई, एपीओ, ग्राम पंचायत सचिव और संबंधित ब्लॉक कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है। सवाल यह है कि पोर्टल पर दर्ज मजदूरों की उपस्थिति और धरातल पर हुए कार्यों का मिलान किस आधार पर किया गया? अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कार्य नियमानुसार हुए या नहीं और हाजिरी में कोई अनियमितता हुई है या नहीं। संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की जा रही है। उक्त मामले में जिम्मेदारो से दूरभाष पर जानकारी लेना चाही लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ रहा।
वीबी जी राम जी में हाजिरी का खेल, 123 मजदूरों के काम की जमीनी हकीकत पर सवाल…?




Join the conversation