लखनऊ में प्रदर्शन से पहले आप जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता हाउस अरेस्ट मौदहा
हमीरपुर। लखनऊ में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हमीरपुर के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने मौदहा प्रशासन पर उन्हें हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।आप जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी की ओर से लखनऊ में प्रदर्शन प्रस्तावित था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ न पहुंच सकें, इसलिए मौदहा प्रशासन ने उन्हें रात मे ही हाउस अरेस्ट कर लिया है। मनीष गुप्ता ने कहा कि वह पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के चलते उनके पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो रही है।जिलाध्यक्ष के हाउस अरेस्ट किए जाने के दावे के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल गरमा गया है।




Join the conversation