नवरात्र से पहले प्रशासन का एक्शन, सड़कों से हटवाया अतिक्रमण; दुकानदारों को सख्त चेतावनी

PASS IT ON Share this story

नवरात्र से पहले प्रशासन का एक्शन, सड़कों से हटवाया अतिक्रमण; दुकानदारों को सख्त चेतावनी

(एजाज अहमद उर्फ समीर)

मौदहा (हमीरपुर)। आगामी नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और नगर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान स्टेशन रोड स्थित इलाही तालाब के पास नाले और सड़क किनारे लगी मांस-मछली की दुकानों को हटवाया गया। इस दौरान नगरपालिका की टीम ने अतिक्रमण से संबंधित सामग्री जब्त कर अपने साथ ले गई। वहीं, मलिकुआं चौराहे पर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को तत्काल कब्जा हटाने के सख्त निर्देश दिए गए।प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि सड़क और नालों पर दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान आमजन को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखना प्राथमिकता है।नवरात्र से पहले प्रशासन की इस कार्रवाई को नगर में व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस बल और नगरपालिका की टीम मौजूद रही।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *