मध्यस्थता से विवादों का होगा त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण

PASS IT ON Share this story

मध्यस्थता से विवादों का होगा त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण

हमीरपुर। जनपद में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के उद्देश्य से ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-3.0’ संचालित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार यह अभियान 1 अगस्त से 30 दिसंबर, 2026 तक चलेगा।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अभियान के प्रति जागरूक होकर मध्यस्थता योग्य विवादों के समाधान के लिए आगे आएं और इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता एक सरल, प्रभावी एवं व्यावहारिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से विवाद के दोनों पक्ष आपसी संवाद और सहमति से समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।मध्यस्थता अपनाने से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इससे अनावश्यक मुकदमेबाजी को कम करने और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय तथा सचिव श्रीमती वंदना अग्रवाल ने आमजन से अपील की है कि वे विवादों के निस्तारण के लिए मध्यस्थता को प्राथमिकता दें। अभियान से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा मध्यस्थता केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *