जिलाधिकारी ने की पहली जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए प्रभावी निस्तारण के निर्देश

PASS IT ON Share this story

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपनी पहली जनसुनवाई करते हुए दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को एक ही समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य शिकायतों का निस्तारण तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर ही प्रभावी ढंग से किया जाए।जनसुनवाई के दौरान शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गूगल मीट एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से सीधे संवाद कर शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को संवेदनशील, सुगम एवं प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *