जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं की पड़ताल, मरीजों से लिया फीडबैक

PASS IT ON Share this story

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाइयों और चिकित्सकीय स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने एक्स-रे, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, एनआरसी, आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी, डायलिसिस सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन में केवल पैक्ड एवं ब्रांडेड तेल के प्रयोग के निर्देश दिए।उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराने, अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां न लिखने तथा केवल गंभीर मामलों में ही रेफर करने के निर्देश दिए। तीमारदारों से स्ट्रेचर या व्हीलचेयर खिंचवाने की शिकायत पर उन्होंने वार्ड ब्वाय को जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।सीएमएस ने बताया कि 68 स्वीकृत बेड के अतिरिक्त 24 बेड की व्यवस्था कर कुल 92 बेड संचालित हैं। ब्लड बैंक में 26 यूनिट रक्त उपलब्ध मिला। टीकाकरण के बाद बच्चे की मृत्यु की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, साफ-सफाई एवं जवाबदेही में सुधार के निर्देश भी दिए।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *