मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
हमीरपुर मौदहा। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में गुरुवार को मौदहा में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अहमद हसन के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी हैदरगंज गोल मार्केट के पास एकत्र हुए और पैदल मार्च करते हुए तहसील तक पहुंचे।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में सलीम अहमद, शाहिद अली, जाकिर बब्बन, शफकत उल्ला राजू, बच्चू पालीवाल, आशाराम अहिरवार, मुन्ना बार्डर, विवेक चंद्र, तकी अहमद समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।




Join the conversation