( एजाज अहमद उर्फ समीर)
हमीरपुर। कस्बे के उपरौस निवासी मोहम्मद असलम ने एमबीबीएस के बाद MD के लिए नीट पीजी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7315वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने असलम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।मोहम्मद असलम ने श्री राम मूर्ति स्मारक संस्थान, बरेली से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने MD में प्रवेश के लिए नीट पीजी-26 की परीक्षा दी, जिसमें उन्हें 7315वीं रैंक प्राप्त हुई। असलम ने बताया कि उन्हें MD मेडिसिन मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मेडिसिन विषय में उनकी विशेष रुचि है और वह इसी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं।असलम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और लगातार की गई मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है। मोहम्मद असलम के पिता अशरफ ऱगा व चाचा बाकर रंगा ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने बताया कि असलम ने पढ़ाई के दौरान लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। बेटे की सफलता की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने उनके घर पहुंचकर और फोन के माध्यम से बधाई दी।




Join the conversation