हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को दर्ज करना नहीं, बल्कि फरियादियों को प्रभावी एवं वास्तविक राहत उपलब्ध कराना है। प्रत्येक प्रकरण में मौके की स्थिति का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान तहसील, विकासखंड अथवा स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका वहीं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने उनकी प्रगति की निगरानी करने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम




Join the conversation