विकास कार्यों की गुणवत्ता कटघरे में , सरकारी व्यवस्था की निगरानी पर लगा प्रश्नचिह्न ?

PASS IT ON Share this story

विकास कार्यों की गुणवत्ता कटघरे में , सरकारी व्यवस्था की निगरानी पर लगा प्रश्नचिह्न ?

मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड मौदहा की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों ने सरकारी व्यवस्था की निगरानी पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। ग्राम पंचायत मंकरांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से जूनियर हाईस्कूल तक कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण में डस्ट के इस्तेमाल को लेकर मामला सामने आया है।

निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण में डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि निर्माण कार्य स्वीकृत मानकों और तकनीकी निर्देशों के अनुरूप कराया जा रहा है या नहीं। यदि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में लापरवाही बरती जा रही है, तो इसका सीधा असर सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर पड़ सकता है।विडंबना यह है कि विकास कार्यों पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को लेकर उठने वाली शिकायतों के बीच यह मामला भी जांच की मांग करता है।

खंड विकास अधिकारी से पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।अब सवाल है कि प्रशासन निर्माण सामग्री की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय करेगा या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *