जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

PASS IT ON Share this story

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान जिले के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से वीडियो कॉल पर सीधे संवाद किया और विभिन्न शिकायतों के संबंध में तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए अधिकारी शिकायतों को महज औपचारिकता न समझें, बल्कि प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ितों को वास्तविक राहत पहुंचाएं।उन्होंने पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *