बारिश के बीच मजदूरों की उपस्थिति में मौदहा ब्लॉक अव्वल, 19 गांवों में दर्ज हुई 1565 श्रमिकों की हाजिरी : जी राम जी

PASS IT ON Share this story

गुरदाहा 209 मजदूरों के साथ पहले और सिजनौडा 195 श्रमिकों के साथ दूसरे स्थान पर; जमीनी हकीकत और पोर्टल के आंकड़ों में अंतर को लेकर उठे सवाल

हमीरपुर मौदहा। विषम परिस्थितियों के चलते दो दिनों के ठहराव के बाद के आज सुबह से ही हो रही रिमझिम बरसात के दौरान हमीरपुर जनपद में वी बी जी राम जी योजनान्तर्गत पुनः 3124 मजदूरों की उपस्थिति पोर्टल में दर्ज कराई गई। जिसमें गोहांड , कुरारा , राठ, सरीला व सुमेरपुर को काफी पछाड़ते हुए मौदहा नंबर वन की स्थिति में दिखाई दिया। 63 ग्राम के सापेक्ष मात्र 19 गांव में शाम 5:45 बजे तक 1565 मजदूरों की उपस्थिति यहां दर्ज कराई गई है।

वी बी जी राम जी योजना के अंतर्गत एक छोटा सा गांव गुरदाहा 209 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराकर मौदहा ब्लॉक में नंबर वन की स्थिति पर दिखा है जबकि एक अन्य छोटा सा ही गांव सिजनोडा इस रिमझिम बरसात में 195 मजदूरों को काम पर लगाकर नंबर दो की स्थिति पर काबिज है । इसी क्रम में अन्य तमाम गांव भी नंबर वन की रेस में एक दूसरे को पहचानते अग्रसर दिखाई दिए ।

गौरतलब है कि मीडिया प्रबंधन की चर्चा के बाद मौदहा में मजदूरों की उपस्थिति जबरदस्त दिखाई देने लगी है। जबकि धरातल में कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा है। कहीं लापता मजदूर तो कहीं पलायन कर चुके मजदूर भी कागजों में उपस्थित दिखाई दिए।हालांकि मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम मे सेंधमारी कर क्लोन एप से उपस्थिति दर्ज करने की चर्चा के बीच काम में दो दिनों का ठहराव भी चर्चा का विषय बना रहा ।जो जांच और कार्यवाही का विषय हो सकता है किंतु करे कौन । जब बिल्ली ही दूध की निगरानी करे तो दूध का क्या होगा , किसी को बोलने की आवश्यकता नहीं।

वही मौदहा में बरसात के बीच मिट्टी में काम करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा मजदूरों को पानी से बचाव के साथ काम करने के क्या उपाय बताए गए , जानने के लिए दूरभाष में अथक प्रयास के बाद भी एपीओ मौदहा का फोन रिसीव नही हुआ जिसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

Join the conversation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *